Homeब्रेकिंग न्यूज़बड़ा ऐलान: '1000 रुपए का नया नोट लाने का सरकार का कोई...

बड़ा ऐलान: ‘1000 रुपए का नया नोट लाने का सरकार का कोई इरादा नहीं है’

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद अब नकदी को लेकर एक और बड़ा ऐलान किया गया है. यह ऐलान है एक हजार से संबंधित नोट के बारे में. तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर लगाम लगाते हुए सरकार की ओर से साफ किया गया है कि एक हजार रुपए का नया नोट लाने के बारे में सरकार का कोई इरादा नहीं है.

8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबंदी (Note Ban) के ऐलान के बाद बाजार में 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट पेश किए गए. विमुद्रीकरण की घोषणा के तहत कालेधन पर लगाम के लिए 1000 के पुराने नोट बैन कर दिए थे. अब सरकार की ओर से यह साफ कर दिया है कि 1000 रुपए के नए नोट लाने की उसकी कोई योजना नहीं है. बल्कि, वह 500 रुपए के नए नोटों का अधिक से अधिक प्रॉडक्शन करेगी. यह बात आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज ट्विटर के जरिए कही.

इसके साथ ही शक्तिकांत दास ने कहा एटीएम में पैसे खत्म होने की शिकायत पर ध्यान दिया जाएगा. गौरतलब है कि नोटबंदी के समय से ही इस बात की चर्चा रही है कि एक हजार का नोट फिर से बाजार में आएगा. फिलहाल दो हजार का नोट और 500 का नया नोट बाजार में उपलब्ध है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular