HomeUncategorizedऐसे जानें कि "वो" आपके लायक नही!

ऐसे जानें कि “वो” आपके लायक नही!

नई दिल्ली: प्यार का रिश्ता बहुत ही अनमोल रिश्ता होता है। इसमें पड़ी जरा सी खटास पुरे रिश्तें को तहस-नहस कर देती हैं। कहा जाता हैं कि कोई भी रिश्ता प्यार और भरोसे में टिका होता है। जब वो टूट जाएं तो रिश्ता-रिश्ता नहीं कहलाता हैं।

आज की खबर में हम ऐसी बातों के बारें में बता रहें। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो अपने पार्टनर से अलग हो जाना ही आपके लिए बेहतर है, क्योंकि ऐसे रिश्तों का कोई भविष्य नहीं होता है। जानिए ऐसी कौन सी बातें हैं। अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो आप अपना रिश्ता बढाने से पहले एक बार जरुर सोचें।

  • अगर आप एक-दूसरे से काफी लंबे समय से डेट से कर रहें है। आपका प्लान शादी का भी है, लेकिन आपके पार्टनर ने इस बारें में कुछ नहीं पूछा। तो आप समझ लें कि वह शादी को लेकर श्योर नहीं है या फिर वह आपसे शादी नहीं करना चाहता है।
  • अगर आप भी उसे हमेशा फोन, मैसेज या फिर मिलेने का प्लान बनाती हैं। साथ ही उसके जवाब का इंतजार ही करती रहती हैं तो सावधान हो जाएं। इनसे अलग होना ही आपके लिए बेहतर हैं।
  • अगर आपके साथ ऐसा होता हैं कि जब आपको कोई समस्या होती है तो आपको कोई बहाना बनाकर छोड़ कर चला जाता है या फिर आपकी समस्या को इग्नोर कर देता है। तो इनसे अलग होना ही अच्छा है।
  • अगर आपकी तुलना वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड या फिर उसे के साथ अब भी समय बीताना उसे अच्छा लगता हैं, तो उससे दूर होना ही आपके लिए सही होगा।
  • अगर आपका पार्टनर आप पर हमेशा कमी निकलता हो और आपको बदलने को कहता हैं, तो आपका अलग होना ही बेहतर है। जब वो आपकी अच्छाई को न देखकर हमेशा कमी देखता हो, तो वह बेस्ट पार्टनर नहीं हैं।
  • अगर आपका पार्टनर आप पर भरोसा न करता हो। हर बात में आपसे ढेर सारे सवाल करें। तो उससे अलग होना ही सबसे अच्छा तरीका है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular