HomeUncategorizedअगर आप करें ऐसी हरकतें, तो समझे आपको हो गया हैं प्यार!

अगर आप करें ऐसी हरकतें, तो समझे आपको हो गया हैं प्यार!

कहा जाता है कि प्यार में किसी का जोर नहीं होता है। कब, कैसे हो जाए किसी को न पता। और जब तक वो मिल न जाएं। जब तक तो हम परेशान रहते हैं। ये इश्क चीज क्‍या है। क्‍या मैं प्‍यार में हूं या फिर यूं ही वो मेरे दिल को भाने लगती हैं। कहीं यह महज आकर्षण तो नहीं। हम यूं ही साथ हैं या डेटिंग कर रहे हैं। ऐसे ही दिल में अनगिनत सवाल चलते है। जिनका कोई इलाज नहीं हैं।

हर इंसान को जिंदगी में कभी न कभी प्यार जरुर होता हैं। किसी को होता तो समझ आ जाता है और किसी को नहीं समझ आता हैं। जिसके कारण वह बाद में पछताने के सिवा कुछ नहीं बचता हैं। अगर आप भी इसके बारें में जानना चाहते है कि कही आपको भी तो किसी से प्यार नहीं, तो हम आपकी इसमें हेल्प करते हैं।

अगर आपको किसी से प्यार हो गया है तो आप बेवजह ही खुश रहने लगेंगे, दुनिया आपको स्वर्ग सी लगेगी और आप बिना किसी बात पर मुस्कुराते फिरेंगे। प्यार में होने के और भी बहुत लक्षण हैं। आइए हम आपको प्यार में पडने के कुछ बातें बताते हैं। जानिए इनके बारें में।

हमेशा रोमांटिक गाने सुनना
जब कोई इश्क में पड़ता है तो उसे हर चीज अच्छी लगती है। यहां तक कि पूरी दुनिया रोमांटिक दिखने लगती है। इसके साथ ही वह हर तरह के गानों को छोड़कर रोमांटिक गानों को सुनने लगते हैं। प्यार होने से पहले के दिनों में भले ही आपकी प्लेलिस्ट में रॉक या ट्रांस म्यूजिक होते हों, लेकिन प्यार में पड़ने के बाद आपकी प्लेलिस्ट रोमांटिक गानों से भर जाएगी। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा हो तो, आप समझ जाइये कि आपको प्यार हो चुका है।

हमेशा उसके के ख्वाबों में खोए रहना
अगर आपको प्यार हुआ हैं तो आप हर वक्त उसके ही ख्वाबों में खोए रहेगे। उसके सिवा आपको कुछ समझ नहीं आएगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी जगह पर हैं और क्या कर रहें हैं। उसके ख्याल हमेशा आपके दिमाग में रहेंगे। आप दिन-रात उसी के बारे में सोचने पर मजबूर रहेगें। शुरुआत में आप इसे महज एक झुकाव समझें लेकिन आप लाख कोशिशों के बावजूद भी उसकी यादों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहें हैं तो आप पक्का उसे अपना दिल दे बैठे हैं।

उसे दूसरों से स्पेशल मानना
आप जब किसी को सबसे स्पेशल समझने लगते हैं और आपको लगता है कि वह कभी कोई गलत काम नहीं करेगा तो आप प्यार में हैं। उसके बारे में यह मानना कि वह कभी किसी की बुराई नहीं करेगा या कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाएगा या फिर आप यह सोंचे कि वह सबसे अलग है और वह समझदारी वाली बातें करता है तो वह आपको अच्छा लगने लगा है।

उसके लिए खुद में बदलाव लाना
प्यार में पडे लोग अपने आप को बदलने की कोशिश करते हैं। आपका ध्यान आपके शरीर पर जाएगा। आप हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करेंगे। आप न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदल जाएंगे। आप यही सोचेंगे की उसे इंप्रेस करने के लिए कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल एक अच्छें इंसान ही बने रहिए।

बार-बार मिलने का मन करें
प्यार होने के बाद उस इंसान से एक बार मिलने के बाद भी आपका मन दुबारा मिलने का करे या फिर बिना किसी वजह आप उससे बात करने की कोशिश करें तो प्यार होने का पूरा मौका है। प्यार में पडे़ लोगों को केवल उसी के साथ समय गुजारना अच्छा लगता है, जिसे वो प्यार करते हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि जिससे प्यार हो जाता है, उसके बारे में और जानने का मन करता है, इसलिये अगर आप भी हर वीकेंड उससे मिलने का प्लान बनाते हैं, तो आप प्यार में हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular