देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर निशाना साधा है. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर कहा है कि पहले तो वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कल आयोजित हुई बाइक रैली के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहते हैं.
हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा है कि अगर कल आयोजित हुई बाइक रैली में उनकी भी कुछ भूमिका रखी जाती, तो उन्हें अच्छा लगता अपने ट्वीटर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उन्होंने कहा है कि आगे से अगर इस तरह के कार्यक्रमों में उनको भी सूचित किया जाए तो बेहद अच्छा रहेगा.
हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने क्या हरीश रावत को इस रैली के लिए बुलाया नहीं या फिर सब कुछ जान कर के भी पार्टी ने हरीश रावत से किनारा किया है हरीश रावत ने कहा है कि हालांकि उनकी प्रीतम सिंह से कोई बात नहीं हुई है लेकिन फिर भी अगर कार्यक्रम में उनको बुलाया जाता तो वह जरूर आते.
आपको बता दें कि हरीश रावत का यह दर्द कोई नया नहीं है इससे पहले भी इसी तरह के ट्वीट करके वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर निशाना साध चुके हैं।