Homeराज्यउत्तराखण्डपानी के तेज बहाव में बहा मासूम, नाली के पाइप में फंसने...

पानी के तेज बहाव में बहा मासूम, नाली के पाइप में फंसने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

देहरादून :  विकासनगर कोतवाली क्षेत्र की खादर बस्ती में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे मे 6 साल का मासूम बच्चा खेलते समय पानी के तेज बहाव मे बह गया। पानी के तेज़ बहाव मे बहते हुए ये मासूम नाले के पास जा पहुंचा और पानी की निकासी वाली 10 इंच की पाइप लाइन में फस गया।

देहरादून में पानी के तेज बहाव में बहा मासूम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर काफ़ी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पानी की पाइपलाइन को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया और उसके बाद बेहोशी की हालत में इस बच्चे को पाइपलाइन से बाहर निकालकर उप जिला चिकित्सालय विकासनगर लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अरमान नाम के इस 6 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

नाली के पाइप में फंसने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही ग्रामीणों ने इस घटना के पीछे हाल ही में हुए सड़क निर्माण और पानी की निकासी व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि सड़कों का ढाल बहुत ज्यादा और नालियां क्षतिग्रस्त होने की वजह से थोड़ी ही बारिश में सड़कों पर पानी सैलाब की तरह बहता है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग उठाते हुए जिम्मेदार विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular