HomeUncategorizedअपहरण और छेड़छाड़ के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण और छेड़छाड़ के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी देहरादून पुलिस को सोमवार को समय बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस ने अपहरण और छेड़छाड़ के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए टाटा सूमो सवार पांच बदमाशों ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर न केवल पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया, बल्कि भुत्तोवाला चौक पर पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार दबोच लिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण की कोशिश की गयी थी. वहीं कैंट क्षेत्र में युवतियों के साथ छेड़छाड़ का भी मामला सामने आया था. इन दोनों घटना के बाद पुलिस मामले पर नजर रखे हुए थी. सभी बदमाश मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं और दून में गो तस्करी के धंधे से जुड़े हैं। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर है। कैंट थाने में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रायपुर क्षेत्र से युवती के अपहरण और कैंट से छात्रा के अपहरण के प्रयास मामले की छानबीन कर रही कैंट पुलिस ने एक सूमो को ट्रेस किया था। मुखबिर ने टाटा सूमो के सहारनपुर से दून की तरफ आने की सूचना दी। जिसके बाद एसआइ नवनीत भंडारी और आशारोड़ी चौकी प्रभारी कोमल रावत के नेतृत्व में पुलिस आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग करने लगी।

सहारनपुर की ओर से एक सूमो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस कर्मियों को टक्कर मारकर वाहन को चंद्रबनी की ओर मोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक निजी वाहन और दोपहिया वाहन से बदमाशों का पीछा किया। चंद्रबनी के पास पुलिस ने जब वाहन को ओवरटेक कर रुकने को कहा तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के वाहन को टक्कर मारकर पलटा दिया। तेजी से भागने की फिराक में भुत्तोवाला चौक  के पास बदमाशों का वाहन भी पलट गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने सभी प पांच बदमाशों को दबोच लिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular