Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, देह व्यापार...

पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर 5 को किया गिरफ्तार।

नैनीताल/हल्द्वानी – पुलिस और ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा एक होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। होटल में अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला, एक ग्राहक, एक दलाल और होटल के दो स्टाफ को गिरफ्तार किया है। जबकि होटल स्वामी फरार होने में कामयाब रहा। टीम द्वारा हल्द्वानी शहर में स्थित होटलों में चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान रामपुर रोड स्थित एक होटल में चैकिंग करते समय अनैतिक कार्य करते पकड़े गए।जानकारी के मुताबिक सीओ स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहानी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की इंचार्ज दीपा जोशी और उनकी टीम द्वारा होटलों में छापामार कार्यवाही की जा रही थी।जब यह टीम रामपुर रोड के एक होटल में चैकिंग करने पहुंची तो वहां एक कमरे में अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला के साथ उसका ग्राहक, एक दलाल और होटल के दो स्टाफ को टीम ने पकड़ा है।

कमरे से आपत्ति जनक चीजे भी टीम को मिली। जिसके बाद टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस टीम ने वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त होटल को सीज कर दिया है और होटल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। स्पेशल ऑपरेशन सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का नाम चंदन सिंह डसीला निवासी गौलापार काठगोदाम, अमर बाबू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश, नारायण राम निवासी चंपावत (होटल मैनेजर), गिरीश चंद निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा (होटल मैनेजर) और युवती को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular