Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के डेंगू से लड़ने के लिए लगाए...

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के डेंगू से लड़ने के लिए लगाए रक्तदान शिविर में समाज के सभी वर्गों ने बढ़चढ़ की भागेदारी।

देहरादून – पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर डेंगू से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों ने बढ चढ़कर रक्तदान शिविर में भागीदारी की। देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के तत्वावधान और श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर में 200 से ज्यादा यूनिट रक्त संग्रह किया गया । शिविर में 50 से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मौके पर कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए उत्तराखंड के लोग लगातार आगे आ रहे हैं। उनका प्रयास है कि डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को रक्त की कमी ना हो , इसलिए उन्होंने जनता से आह्वान किया कि रक्तदान के लिए हर व्यक्ति आगे आए। उन्हें खुशी है कि उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। विशेष कर युवाओं और महिलाओं ने इसमें बड़ा सहयोग किया। प्रदेश में रक्त की कमी ना हो इसको देखते हुए उन्होंने आगामी 13 सितंबर तक 9 रक्तदान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया है। यह शिविर शैक्षिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे।

कोशिश रहेगी कि डेंगू से पीड़ित जरूरतमंद को रक्त की कमी ना हो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू जिस तरह से अपने पांव पसार रहा है उसे देखते हुए समाज के सभी वर्गों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए । समाज और सरकार मिलकर डेंगू से लड़ने के लिए काम करें तो हम आसानी से डेंगू को हराने में कामयाब होंगे और लोगों के जीवन की सुरक्षा कर सकेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देवभूमि विकास संस्थान एवं वीरभूमि फाउंडेशन के साथ ही रक्तदान करने वाले युवाओं महिलाओं और अन्य सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular