पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काली और गोरी नदियों के संगम पर आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जनपद को 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 102.48 करोड़ की 24 योजनाओं का शिलान्यास तथा 24 लाख की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत, आपसी सौहार्द और व्यापारिक संबंधों का प्रतीक है। सीमांत क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पिथौरागढ़ को 102.72 करोड़ की सौगात
प्रमुख योजनाओं में 23.26 करोड़ का नवीन सर्किट हाउस, 13.38 करोड़ की घाट पंपिंग पेयजल योजना, 36.10 करोड़ की खोतिला एवं घाटधार बाढ़ सुरक्षा योजना तथा 8.80 करोड़ की रामगंगा नदी पर मोटर पुल निर्माण शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, हरीश धामी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित जनप्रतिनिधि और भारत-नेपाल के नागरिक मौजूद रहे।




[…] Source link […]