क्या आपको पता है कि हमारे पडोसी देश चीन और पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल के दाम हमारे देश से कई गुना कम है। भले ही केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी हो, लेकिन अभी भी भारतवासियों को एक लीटर पेट्रोल पर पड़ोसी देशों के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। देश विदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट्स की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘ग्लोबल प्राइस पेट्रोल डॉट कॉम’ के मुताबिक पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत फिलहाल 45.35 रुपये है, और चीन में यह 65.24 रुपये प्रति लीटर है। फिलहाल मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.50 रुपये है.
पड़ोसी मुल्को में पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान 45.35 रुपये प्रति लीटर , चीन 65.24 रुपये प्रति लीटर , श्रीलंका 54.28 रुपये प्रति लीटर , नेपाल 61.28 रुपये प्रति लीटर , अफगानिस्तान 43.86 रुपये प्रति लीटर
