हिन्दू धर्म में करवाचोथ का खास महत्व है जिसमें पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचोथ का व्रत रखती हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ज्यात्तर भारतीय पुरुष अपनी पत्नी द्वारा करवाचोथ का व्रत रखे जाने के खिलाफ हैं। एक सर्वे में इस बात का खुलासा भी हुआ है।
शादी डॉट कॉम ने व्रत रखने की प्रथा पर पुरुषों का दृष्टिकोण जानने के लिए एक सर्वेक्षण कराया और करवाचोथ के दौरान अपनी पत्नी के प्रति प्यार दर्शाने और शादी में समानता दर्शाने के लिए पुरुषों को भी एक वार्षिक अभियान शादी डॉट कॉम-फास्ट फॉर हर (यानी पत्नी के लिए रखें व्रत) के जरिए पुरुषों को भी व्रत रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पुरुषों से जब पूछा गया कि अगर उनकी पत्नी उनके लिए व्रत रखती हैं तो क्या वे भी उनके लिए व्रत रखेंगे? इस सवाल पर 61 प्रतिशत पुरुषों ने हां में जवाब दिया, जबकि 39 प्रतिशत पुरुषों ने नहीं कहा। वहीं, 93 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनकी पत्नी उनके लिए व्रत रखें और वे चाहते हैं कि करवाचोथ को अलग अंदाज में मनाया जाए।
करवाचोथ पर व्रत रखने को लेकर पुरुषों के नजरिए में आए बदलाव के मद्देनजर जब पुरुषों से पूछा गया कि वे किस तरह से करवाचोथ मनाना चाहेंगे तो 50 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे उस दिन छुट्टी लेकर पत्नी के साथ कुछ अच्छा समय गुजारना पसंद करेंगे, जबकि 23 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि वे रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर जाना चाहेंगे और 8 प्रतिशत ने कहा कि वे छुट्टियां मनाने जाना पसंद करेंगे। इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में 24 से 40 साल की उम्र के बीच 6 हजार 537 भारतीय पुरुषों ने प्रतिक्रिया दी।
शादी डॉट कॉम के सीईओ गौरव रक्षित ने कहा, कपल्स अब सदियों की पुरानी प्रथा को तोड़ रहे हैं और अपने प्यार का जश्न मनाने और रिश्तों में रूमानियत लाने के लिए करवाचैथ जैसे अवसरों और त्योहारों को अलग अंदाज से मनाने की तलाश में हैं।

दरअसल आज के बदलते दौर में पुरूष घीसी-पीटी परंपरा को छोड़ कुछ अलग और नया करने में विश्वास रखने लगें हैं, उनका मानना है कि केवल रिवाजों की मान्यताओं के चलते महिलायं व्रत रखती हैं, भला इसमें क्या खास हो सकता है खास तो तब होगा जब उसी समय को वह एक-दूसरे के साथ मिलकर बितायें और पत्नि को खास फील करायें।
