Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग की अलकनंदा में युवती ने लगाई छलांग, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा!

रुद्रप्रयाग की अलकनंदा में युवती ने लगाई छलांग, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा!

रुद्रप्रयाग, कुलदीप राणा; 
युवती ने दो युवकों के सामने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है मामला
युवती को छलांग लगाते देख बेहोश हुई महिला यात्री
रुद्रप्रयाग में आज एक एक युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिस समय युवती ने नदी में छलांग लगाई, उस समय युवती के साथ दो युवक भी थे। दोनों युवकों को पूछताछ करने के लिये राजस्व पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
फौरन नदी में युवती की काफी खोजबीन की गई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। राजस्व पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दरअसल, शनिवार यानि आज दोपहरः मनीषा तोमर (21) पुत्री प्रेम सिंह तोमर निवासी घेंघड़खाल घर से काॅलेज के लिये निकली थी। गांव के किसी व्यक्ति ने मनीषा को लगभग साढ़े आठ बजे तिलवाड़ा बाजार में देखा था। इसके बाद मनीषा सुरेश पंवार पुत्र मुरारी पंवार निवासी तिलवाड़ा के साथ कोटेश्वर घूमने आ गई। जहां ये दोनों काफी देर तक बैठे रहे। इस बीच देवेन्द्र सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी जवाड़ी भरदार भी कोटेश्वर में आ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई और देखते ही देखते युवती ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। पास में खड़े यात्रियों ने यह नजारा अपनी आंखों से देखा। एक महिला यात्री तो पूरा नजारा देखकर बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज मौके पर पहुंचे।

सबसे पहले बेहोश महिला यात्री को होश में लाया गया, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम मुक्ता मिश्र और कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली मौके पर पहुंचे। नदी में काफी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों युवकों में से किसी एक युवक ने युवती पर थप्पड़ जड़ा, जिससे युवती नाराज हो गई। इस बीच काफी देर तक दोनों युवक आपस में भी लड़ते रहे। युवती पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और घर से काॅलेज के लिये निकली थी।
उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि युवती ने नदी में किस कारण छलांग मारी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। मामले में जांच की जा रही है। युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक युवकों के खिलाफ किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular