Homeअंतर्राष्‍ट्रीयपडोसी देशो में भारत से कई गुना सस्ता है पेट्रोल !

पडोसी देशो में भारत से कई गुना सस्ता है पेट्रोल !

क्या आपको पता है कि हमारे पडोसी देश चीन और पाकिस्तान में डीजल और पेट्रोल के दाम हमारे देश से कई गुना कम है। भले ही केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी हो, लेकिन अभी भी भारतवासियों को एक लीटर पेट्रोल पर पड़ोसी देशों के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। देश विदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट्स की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘ग्लोबल प्राइस पेट्रोल डॉट कॉम’ के मुताबिक पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत फिलहाल 45.35 रुपये है, और चीन में यह 65.24 रुपये प्रति लीटर  है। फिलहाल मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.50 रुपये है.

पड़ोसी मुल्को में पेट्रोल के दाम 

पाकिस्तान 45.35 रुपये प्रति लीटर , चीन 65.24 रुपये प्रति लीटर , श्रीलंका 54.28 रुपये प्रति लीटर , नेपाल 61.28 रुपये प्रति लीटर , अफगानिस्तान 43.86 रुपये प्रति लीटर

पिछले 3 साल में पेट्रोल पर टैक्स लगभग 12 रुपये और डीजल पर 13 रुपये से ज्यादा बढ़ी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कीमतें घटने के बाद भी इन प्रोडक्ट्स पर सरकार ने कुछ इस तरह टैक्स बढ़ाया कि क्रूड ऑयल की कीमत घटने का फायदा केवल ग्राहक को न मिलकर सरकार और ऑइल कंपनीज को भी ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज ऐंड कस्टम्स के अनुमान के मुताबिक एक्साइज कटौती के बाद भी पेट्रोल, ऑयल और लूब्रिकेंट(पीओएल) प्रॉडक्ट्स पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी से सरकार को 2.73 लाख करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular