Homeराज्यउत्तराखण्डनेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेसियों ने...

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

हरिद्वार/रुड़की – ईडी के द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के दौरान आज रुड़की में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा है।

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और विपक्ष पर दबाव बना रही है और जनता को असली मुद्दों से गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई बेरोजगारी और काले धन से ध्यान भटकाने के लिए ही विपक्ष पर दबाव बना रही है और जनता को गुमराह कर रही है। और हमारे शीर्ष नेताओं और कांग्रेस पार्टी पर जो इस तरह से अत्याचार कर रहे हैं वह हमें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य ने कहा कि राहुल गांधी जी से वर्तमान मोदी सरकार पूरी तरह से डर चुकी है। अनावश्यक रूप से उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है ना कोई रिपोर्ट दर्ज है ना ही कोई एफआईआर है। सिर्फ दबाव बनाने व असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से ही यह कार्रवाई की जा रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डर चुकी है जहां उनको कार्यवाही करनी चाहिए वहां वह कार्यवाही नहीं कर रही है। अरुणाचल प्रदेश में चीन ने कब्जा कर लिया है। लेह लद्दाख में चीन ने कब्जा कर लिया और मोदी जी वहां आंखें बंद कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अंग्रेजों से नहीं डरा आपसे क्या डरेगा और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लड़ाई में राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी के साथ है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular