Homeराज्यउत्तराखण्डयौन शोषण मामले में कार्यवाही ना होने पर युवती ने एसएसपी हरिद्वार...

यौन शोषण मामले में कार्यवाही ना होने पर युवती ने एसएसपी हरिद्वार से लगाई न्याय की गुहार।

हरिद्वार – बंदी रक्षक द्वारा युवती के साथ किए गए यौन शोषण के मामले में कार्यवाही ना होने पर पीड़ित युवती ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने एसएसपी हरिद्वार को दिए शिकायत पत्र के माध्यम से जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

युवती का आरोप है कि बंदी रक्षक द्वारा 3 वर्ष पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिसके बाद बंदी रक्षक द्वारा शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए थे, तब से लगातार बंदी रक्षक शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता चला आ रहा है।

जिसके चलते हैं शिकायतकर्ता गर्भवती हो गई थी। बंदी रक्षक द्वारा शिकायतकर्ता का दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया था, जिसके बाद भी शिकायतकर्ता का पीछा नहीं छोड़ा और शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करते हुए अप्राकृतिक यौन शोषण भी करता रहा। जिसके चलते शिकायतकर्ता के साथ बंदी रक्षक के भाई द्वारा भी निजी अंगों को पकड़कर मारपीट की गई। जिस के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा थाना सिडकुल में शिकायत की लेकिन शिकायतकर्ता की शिकायत को दर्ज नहीं किया गया क्योंकि आरोपी बंदी रक्षक है।

स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र देकर एसएसपी हरिद्वार से न्याय के लिए गुहार लगाई गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular