Homeराज्यउत्तराखण्ड30 जून से पर्यटकों के लिए बंद होगा कॉर्बेट फॉल और सितावनी...

30 जून से पर्यटकों के लिए बंद होगा कॉर्बेट फॉल और सितावनी जोन।

नैनीताल/रामनगर – वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले सीतावनी जोन और नया गांव में स्थित कॉर्बेट फॉल  सैलानियों के लिए 30 जून से बंद हो जाएगा। मॉनसून सीजन शुरू होने के कारण कॉर्बेट फॉल को बंद किया जा रहा है। इसे नवंबर में एक बार फिर से पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

बता दें इससे पहले कल विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का चर्चित ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए बंद हो चुका है। जब कॉर्बेट पार्क के किसी भी जोन में एंट्री नहीं मिलती तो पर्यटक विकल्प के रूप में इस जोन का भ्रमण करते हैं। यहां जैव विविधता के साथ ही पर्यटक वन्यजीवों का दीदार होते हैं।

सीतावनी जोन के लिए रामनगर टेढ़ा से परमिट लेना होता है, साथ ही आपके साथ नेचर गाइड भी जाते हैं। टेढ़ा सीतावनी वन वे मार्ग आरक्षित वन क्षेत्र है जो पूर्णतया वनवे है। प्रत्येक वाहन टेढ़ा से प्रवेश हुए भंडारपानी, सीतावनी होते हुए पवलगढ़ से बाहर निकलते हैं। इसी रूट पर भंडारपानी के जरिए कोई भी वाहन वापस नहीं आता। यहां पर्यटक सफारी पर 2 पालियों में जाते हैं। इस गेट पर जिप्सियों की संख्या एंट्री होने की कोई भी बाध्यता नहीं है। बता दें यह 30 जून को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाला कालाढूंगी नयागांव में स्थित कॉर्बेट फॉल भी पर्यटकों के लिए 30 जून को बंद कर दिया जाएगा। यहां पर पर्यटक झरने का आनंद उठाते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular