Homeसमाचारजरा याद करो क़ुरबानी !

जरा याद करो क़ुरबानी !

 

कारगिल युद्ध को आज पुरे 18 साल हो गए है , 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में फ़तेह कर तिरंगा फहराया था, तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली में इंडिया गेट में रक्षा मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में सेना के तीनों अंगो के प्रमुख करगिल जंग में शहीद हुए बहादुर जवानों को श्रद्धाजलि दे कर विजय दिवस में अपने शहीदों के दिए कुर्बानी को याद करेंगे । कारगिल के द्रास में सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू के साथ , शहीद हुए जवानों के परिवार वाले करगिल के रण बांकुरों को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। आप को बता दे साल 1999 में करगिल की पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया था । जब सेना को पता चला तो सेना ने उनके खिलाफ ऑपरेशन विजय चलाया, आठ मई से शुरू हुआ यह ऑपरेशन 26 जुलाई को खत्म हुआ।

इस युद्ध में 11 मई से भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई थी , एलओसी पार किये बिना , वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज, मिग-21, मिग 27 और हेलीकॉप्टर ने पाकिस्तानी घुसपैठियों की कमर तोड़ दी थी । करीब 16 हजार से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई इस युद्ध के दौरान सेना के 527 जवान शहीद हुए और तकरीबन 1363 घायल हुए , वैसे इस युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने , करीब 357 सैनिक के मारे जाने का तथ्य साझा किया था, लेकिन वास्तव में इस युद्ध में पाकिस्तान के करीब तीन हजार जवान मारे गए थे । करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और ताकत का ऐसा उदाहरण है जिसने हर हिन्दुस्तानी का सर गर्व से ऊँचा कर दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular