Homeराज्यउत्तराखण्डचयनित शिक्षकों का धरना जारी

चयनित शिक्षकों का धरना जारी

देहरादून। शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद सहायक अध्यापक परीक्षा में चयनित एंव कांउसलिंग होने के बावजूद नियुक्ति मिलने से गुरुजन नाराज है। इस नाराजगी के फलस्वरूप उनका परेड मैदान में धरना जारी है।
गुरुजनों की मांग है कि परीक्षा में पास हुए सभी लोगों की तुरन्त नियुक्ति की जाये। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 1214 पदों के सापेक्ष सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें पहली सूची में 705 पदों के परिणाम शामिल थे। आयोग द्वारा दूसरी सूची में 289 पदों के परिणाम घोषित किये गये जिसके बाद इन सभी की कांउसलिंग करा ली गयी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी अभ्यिर्थियों को अब तक नियुक्ति प्रदान नही की गयी है। इस अवसर पर मनीष चौहान, गुलजार, अभिषेक, अशोक तनूजा सहित कई लोग शामिल रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular