Homeराज्यउत्तराखण्डउक्रांद कानून व्यवस्था पर आक्रामक

उक्रांद कानून व्यवस्था पर आक्रामक

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आक्रामक हो गई है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को डीआईजी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुनील ध्यानी तथा संजय क्षेत्री ने किया।
उक्रांद का मानना है कि उत्तराखंड राज्य में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक नहीं है। राज्य के ग्रामीण व शहरी अंचलों में अपराधी लगातार लूट, डकैती बलात्कार, व हत्याएं कर रहे है। नाबालिक लड़कियों के साथ बलात्कार व उनकी हत्या के एक के बाद एक घटनाओ से आम जनमानस व्यथित है। प्रदेश में बाहरी व्यत्तिफ़यों की घुसपैठ शहरी व ग्रामीण आंचलों में हो चुकी है । अपराधी किस्म के अवांछित तत्व मलिन बस्तियों, ग्रामीण क्षेत्रे में अपनी शरणस्थली बना चुके है,राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और इन सबके लिए सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्ष में बैठी कांग्रेस पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। यूकेडी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि राज्य की लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किया जाय, बाहरी लोगो का भौतिक सत्यापन सघन रूप से किया जाये, ग्रामीण व शहरी क्षेेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट की घटनाओं पर अबिलम्ब अंकुश लगाया जाए। प्रदर्शन में बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र पंवार,डीएन टोडरिया,ओमी उनियाल,बहादुर रावत आदि लोग लोग शामिल थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. View cool forms of rubbers. Tools give pure bliss. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] quick. Pick each kind fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular