Homeअजब गजबखुशखबरी ! 50 रुपये का नोट दो और ले जाओ 50 हजार...

खुशखबरी ! 50 रुपये का नोट दो और ले जाओ 50 हजार से तीन लाख रुपये…

619102016113351

नई दिल्लीः दुनिया में लोगों को तरह तरह के शौक होते है। उनमें ये एक शौक एक जनाब को लगा है, वो भी पुराने नोट इकठ्ठा करने का। जी हां, आंध्रप्रदेश में एक दुकान में इस पुराने पचास रूपए के नोट के बदले में 50 हजार रूपए दिए जा रहे है। है न क्रेजी!!  अगर आपके पास है 50 रुपए का ये पुराना नोट तो आपको भी 50 हजार रुपए मिल सकते हैं। और हां, वैसे इस नोट की कीमत तीन लाख से करोड़ों रुपये तक भी हो सकती है।

 

जी हां, यह कोई झूठ नहीं है, बल्कि सच है। देश के आन्ध्रप्रदेश राज्य में सिक्के की दुकान लगाने वाले व्यापारी के पास इसी तरह कुछ नोट संग्रहित किये हुए हैं जिनमें से 50 रुपए, 20 रुपए का पुराना नोट उन्होंने तीन लाख रूपये में बेचा है। यदि आपके पास भी तरह के नोट हैं तो उन्हें आप भी ऑनलाइन शॉप पर बेच सकते हैं।

 

इससे पहले 25 पैसे का सिक्का भी आपको 2 लाख दिलाने का ऑफर लाया था। पाई, अधेला और दुअन्नी, एक पैसा, दो पैसे, पांच पैसे, दस पैसे और 20 पैसे के बाद अब चवन्नी भी आज से इतिहास में समा गई। चवन्नी धातु का एक सिक्का मात्र नहीं थी बल्कि हमारे इतिहास का एक ऐसा गवाह भी थी जिसने वक्त के न जाने कितने उतार चढ़ाव देखे।

 

सन् 1919, 1920 और 1921 में जार्ज पंचम के समय खास चवन्नी बनाई गई  थी. इसका स्वरूप पारंपरिक गोल न रखते हुए अष्ट भुजाकार रखा गया था। यह चवन्नी निकल धातु से तैयार हुई थी लेकिन यह खास आकार लोगों को लुभा नहीं पाया। इतिहासकारों की मानें तो यह पहली ऐसी चवन्नी थी जिसका आकार गोल नहीं था।

 

इतिहासकार बताते हैं कि मशीन से बनी चवन्नी पहली बार 1835 में चलन में आई उसे ईस्ट इंडिया कंपनी के विलियम चतुर्थ के नाम पर जारी किया गया था। तब यह चांदी की हुआ करती थी।  पुराने सिक्कों के संग्रह का शौक रखने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग श्रीभगवान ने बताया कि 1940 तक आयी चवन्नियां पूरी तरह चांदी की रहीं लेकिन इसके बाद मिलावट का दौर शुरू हुआ और 1942 से 1945 के बीच आधी चांदी की चवन्नी बाजार में उतारी गई।  लेकिन उसके बाद 1946 से निकल की चवन्नी चलन में आई। निकल की चवन्नी के एक तरफ जार्ज षष्टम और दूसरी ओर इंडियन टाइगर का चित्र बना हुआ था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular