Homeअजब गजबआत्माओं से बात करता है ये बच्चा, बतायी ऐसी खौफनाक बाते कि...

आत्माओं से बात करता है ये बच्चा, बतायी ऐसी खौफनाक बाते कि डर के मारे थर-थर कांपने लगी मां………

आत्माओं को लेकर दुनिया मे अलग अलग तरह की बाते होती रहती है। लेकिन कोई भी इंसान इसके बारे में ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया है। इन्हें सिर्फ लोग महसूस कर सकते है। हालाकि आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि दुनिया में किसी तरह की कोई आत्मा नहीं होती है। लेकिन कुछ समय पहले अमेरिका के न्यूपोर्ट की एक घटना ने लोगों को सौचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल यहां एक बच्चे ने अजीब तरह का खुलासा किया है। जिसके बारे में सुनकर हर कोई चौंक जाता है। बच्चे कि मां का नाम ट्रिकिया जॉर्डन बताया जा रहा है कि उसके दो वर्षीय बेटे लूका को मरे हुए इंसान दिखाई देते है। इतना ही नहीं, वो उनसे बात भी करता है। इस बात का पता उन्हें तब चला जब लूका महज दो साल का था। महिला ने बताया कि लूका को अचानक उसकी दादी दिखने लगी, जबकि उनकी मौत तभी हो गई थी, जब लूका डेढ़ साल का था। इसके कुछ ही महीनों बाद वो अजीब-अजीब सी हरकतें करने लगा। एक दिन उसने अपनी मां से बताया कि उसे सुबह उसकी दादी ने उठाया। ये सुनकर ट्रिकिया काफी घबरा गई, क्योंकि ये वो वक्त था जब लूका अभी बोलना सीख ही रहा था और मुश्किल से ही वो दो-चार शब्द बोल पाता था।ट्रिकिया ने बताया कि उस घटना के कुछ दिनों बाद उसने एक गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। ये गाना सुनकर तो महिला के रोंगटे ही खड़े हो गए और वो काफी डर गई, क्योंकि लूका जिस गाने को गुनगुना रहा था, वो उसकी दादी उसके पैदा होने से पहले गाया करती थी। एक और घटना का जिक्र करते हुए महिला ने बताया कि तब लूका चार साल का हो चुका था और वो अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी बीच लूका ने एक घर के सामने कार रुकवा दी और कहने लगा कि इस घर में मार्टिन नाम का एक व्यक्ति रहता था, जिसकी मौत आग लगने से हो गई थी। लूका ने बताया कि मार्टिन अभी भी वहीं रहता है। ये सुनकर तो ट्रिकिया डर के मारे थर-थर कांपने लगी और उसने बिल्कुल भी देर न करते हुए गाड़ी स्टार्ट की और तेजी से कार के आगे बढ़ा लिया। मार्टिन वाली घटना ने ट्रिकिया को अंदर से हिला कर रख दिया था। हालांकि उसने सच्चाई जानने के लिए जनगणना रिपोर्ट की जांच की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की तो पता चला कि सच में मार्टिन की मौत आग लगने से हुई थी।ट्रिकिया बताती हैं कि अब उन्होंने भी इस बात का स्वीकार कर लिया है कि लूका मरे हुए लोगों को देख सकता है, उनसे बात कर सकता है, क्योंकि उसके पास कोई न कोई शक्ति है। वो कहती हैं कि उन्हें भी अब डर नहीं लगता है, क्योंकि उनके बेटे को आत्माओं से बिल्कुल भी डर नहीं लगता था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular