Homeअजब गजबवाह भई वाह...!!! लोगों के खाते में सरकार भेजेगी 6-6 लाख रुपए...

वाह भई वाह…!!! लोगों के खाते में सरकार भेजेगी 6-6 लाख रुपए …

indian-railway

नोटबंदी ने जनता को परेशानी तो दी है पर जनता सरकार के फैसले के साथ है। मोदी सरकार नोटबंदी के इस दौर में लोगों को डिजीटल इंडिया में सर्पोट देने की अपील कर रही है। वहीं जनता को रिझाने के लिए सरकार ने अनूठा अभियान चलाया है।

डिजिटल लेन-देन पर सरकार की इनामी योजना शुरू होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी अनूठे विचार देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

 

रेलवे ने पांचों विषयों के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में छह लाख, दूसरे के लिए तीन लाख और तीसरे पुरस्कार के लिए 2 लाख रुपए देने का फैसला किया है। तीन लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1-1 लाख रुपए दिया जाएगा। इस प्रकार रेलवे कुल 70 लाख रुपए इमान के तौर पर सभी प्रतिभागियों को देगी।

रेलवे के कायाकल्प के लिए नए सुझाव देने वालों को अधिकतम 6 लाख और न्यूनतम 1 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। रेलवे के कायाकल्प के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों से नए सुझाव मांगे गए थे।

 

लेकिन अब आम जनता को इस अभियान में शामिल करने का फैसला किया गया है। इसके लिए रेलवे के पांच प्रमुख क्षेत्रों के लिए नए विचार देने होंगे। इसमें डिब्बों के डिजाइन में बदलाव करने, कम ऊंचे प्लेटफार्म की समस्या, भारतीय रेल के कामकाज में बदलाव, कोच की क्षमता बढ़ाने और नई डिजिटिल तकनीक की मदद से स्टेशनों की क्षमता का विस्तार शामिल है।

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आम जनता को रेल मंत्रलय की बेबसाइट पर जाकर उक्त विषयों पर अपने नए विचार पेश करने होंगे। इसकी अंतिम तारीख 20 फरवरी 2017 है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular