Homeहेल्थखाने के बाद कभी न करे ये पाँच काम

खाने के बाद कभी न करे ये पाँच काम

201606231710583626_do-not-these-things-after-having-food_SECVPF.gifहमारी दिनचर्या की कुछ ऐसी सामान्य आदतें होती हैं, जिन्हें हम रोज करते तो हैं लेकिन वो हमारे लिये कितनी नुकसानदेह हैं ये नही जानते। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ आदतें बता रहे हैं जिन्हें अक्सर लोग खाना खाने के ठीक बाद करते तो हैं लेकिन नही जानते की ये उनके लिये कितनी खतरनाक हो सकती हैं।

1. खाने के तुरंत बाद फल न खाएं

अगर आप खाने के तुरंत बाद ही फल खाते हैं तो वह सही तरीके से आंतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनसे मिलने वाला पोषण अधूरा ही रह जाता है। इसी आधार पर कहा जाता है कि खाने के करीब एक घंटे बाद फलों का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना सबसे अच्छा होता है।

2. खाने के बाद कभी न पिएं चाय

अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती हैं और इसके पीछे वे ये तर्क देते हैं कि चाय पीने से खाना पच जाता है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है। इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से नहीं पच पाता है। ऐसे में चाय पीने की तीव्र इच्छा होने पर भी खाना खाने के एक घंटे बाद ही चाय पिएं।

3. खाने के बाद सोना

खाना खाने के बाद उसे पचने में थोड़ा वक्त लगता है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि खाना खाते ही तुरंत सोएं नही। इससे गैस और आंतों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है।

4. सिगरेट पीना

सिगरेट पीना अपने आप में एक बुरी लत है, जिससे हृदय और श्वांस संबंधी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के ठीक बाद स्मोक करना दस गुना खतरनाक हो सकता है। साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

5. तुरंत नहाना

नहाने के दौरान हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में होते हैं जिससे इन अंगों का रक्त संचार काफी बढ़ जाता है। इन अंगों में रक्त संचार बढऩे से पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular