विज़न 2020 न्यूज: राजभवन ने सोमवार को सरकार को बड़ा झटका देते हुए लोकायुक्त की फाइल वापस लौटा दी है।राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने सरकार के लोकायुक्त पैनल को नियमविरूद्ध करार देते हुए खारिज कर दिया और सरकार को नए सिरे से पैनल बनाने को कहा। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त के लिए सर्च कमेटी और सलेक्शन कमेटी के गठन में ही नियमों की अनदेखी और लोकायुक्त अधिनियम की अधिसूचना के उल्लंघन का हवाला देते हुए राजभवन ने लोकायुक्त से संबंधित फाइल और तमाम अभिलेख सरकार को लौटा दिए। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक राजभवन ने आवेदकों की स्क्रूट्नी प्रक्रिया के साथ ही लोकायुक्त के लिए सर्च कमेटी और सलेक्शन कमेटी को भी नियमसंगत नहीं मानते हुए तल्ख टिप्पणी के साथ फाइल सरकार को वापस की है। राजभवन द्वारा लोकायुक्त की फाइल वापस लौटाने पर अब उत्तराखंड को लोकायुक्त के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
सरकार को झटका, राजभवन ने लौटाई लोकायुक्त की फाइल
RELATED ARTICLES
