Homeराज्यउत्तराखण्डकौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री?

कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री?

देहरादून- उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है…जिसको लेकर पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है…आपको बता दें कि वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे… उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है…साथ ही विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है…इसके साथ ही कौशिक ने बताया, ”उत्तराखंड के संबंध में भाजपा दिल्ली में आज एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी…भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक बैठक में शामिल होंगे, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी शामिल रहेंगे…” उत्तराखंड की 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी की है…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular