Homeराज्यउत्तराखण्डमतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशासन अलर्ट, 13 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशासन अलर्ट, 13 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां

चंपावत : भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित की।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रशासन अलर्ट

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन कराने और त्रुटियों को दूर करने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में बताया गया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

13 अगस्त तक दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों तथा ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो, इसके लिए सभी बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसीलों में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular