
चमोली- चमोली जिले के कर्णप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस के कद्दावर नेता को शिकस्त देने वाले बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर आए अनिल नौटियाल ने कर्णप्रयाग की जनता का आभार प्रकट किया… साथ ही कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया है.. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है… वहीं उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों के आधार पर उत्तराखंड को अलग राज्य मिला था उस पर भाजपा सरकार काम कर रही हैं… उन्होंने कहा कि गैरसैण में राजधानी के मुद्दे पर बीजेपी ने काफी काम किया है और आगे बढ़ते नजर आ रही हैं… उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही है जो गैरसैण को डेवलपमेंट के ओर लेकर जा रही है.. वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में जो विकास कार्य होने हैं उसके लिए उनके पास रोड मैप तैयार है…