Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत, नवजात बच्ची...

टिहरी में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित

टिहरी गढ़वाल : टिहरी जनपद के प्रतापनगर विकासखंड के उपली रमोली क्षेत्र स्थित मुखमाल गांव में प्रसव के दौरान एक 28 वर्षीय महिला की मौत का दुखद मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है।

टिहरी में प्रसव के दौरान 28 वर्षीय महिला की मौत

टिहरी गढ़वाल में प्रियंका देवी पत्नी रमेश सिंह, ने शनिवार रात अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा। परिजनों ने उसे बेहोश समझते हुए तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित

सीएचसी चौंड के चिकित्सकों के अनुसार, महिला को अस्पताल लाए जाने तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि महिला की मौत घर पर ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हो गई थी, लेकिन उसे बचाने की उम्मीद में अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद रातभर जच्चा-बच्चा अस्पताल में ही रहे। बाद में परिजन नवजात बच्ची को घर ले गए।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया (पंचायतनामा) पूरी करने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं और संस्थागत प्रसव की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular