Homeअध्यात्मक्या है शालिग्राम,आखिर क्यों पूजते हैं लोग इन्हे? जानिए कुछ खास बातें-

क्या है शालिग्राम,आखिर क्यों पूजते हैं लोग इन्हे? जानिए कुछ खास बातें-

कहते हैं जो व्यक्ति जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करता है और दूसरों का नुकसान ना करके हमेशा उनका भला करता है, वह जीवन में हमेशा खुश रहता है। उसके पास भले ही ज्यादा धन-दौलत ना हो लेकिन वह अपनी जिंदगी से खुश होता है। वक बहुत बड़े आदमी ने भीं ये कहा था की अगर इंसान गरीब पैदा हुआ है तो वो किस्मत हैं पर अगर वो गरीद ही मरता है तो ये उसकी गलती है। सिर्फ किस्मत से नहीं, बल्कि व्यक्ति के कर्म भी उसे गरीब और अमीर बनाते हैं।

पर धन-दौलत की जरुरत तो हर कार्य और जरूरतों को पूरा करने के लिए पड़ती ही है, इसलिए घर की गरीबी को दूर करने के लिए हमारे शास्त्रों में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। इन्ही में से एक उपाय है, तुलसी के पौधे के नीचे शालिग्राम को रखकर रोज पूजना। हिन्दू धर्म में शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरुप माना जाता है। जिन घरों में तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम को भी पूजा जाता है, वहाँ से दरिद्रता कोसों दूर रहती है।

जानें शालिग्राम से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें :
*- कम ही लोगों को शालिग्राम के बारे में पता होगा। यह नेपाल की गंडकी नदी के तल में पाया जाता है। शालिग्राम एक तरह का काला और अंडाकार पत्थर होता है।

*- शालिग्राम को स्वयंभू माना जाता है। अन्य पत्थर की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की जरुरत होती है, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं करना होता है। कोई भी व्यक्ति इसे बाहर से लाकर सीधे मंदिर में रखकर पूजा-अर्चना कर सकता है।

*- शालिग्राम अलग-अलग रूपों में पाया जाता है। कुछ शालिग्राम अंडाकार होते हैं तो कुछ में छेद होता है। इस चमत्कारी पत्थर में शंख, गदा, चक्र या पद्म के निशान बने होते हैं।

घर में शालिग्राम जी को रखने से ये फायदे होते हैं :
*- बिना तुलसी के शालिग्राम की पूजा पूरी नहीं होती है। वे तुलसी अर्पित करने के बाद तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं।
*- शालिग्राम और भगवती स्वरूपा तुलसी का विवाह करने से व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट मिट जाते हैं।
*- माना जाता है कि तुलसी और शालिग्राम का विवाह करवाने से व्यक्ति को वही पुण्य मिलता है जो कन्यादान करने से मिलता है।

*- पूजा के दौरान शालिग्राम को स्नान करवायें और चन्दन लगाकर तुलसी अर्पित करें और बाद में भोग लगायें। ऐसा करने से तन-मन-धन सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular