काशीपुर में वाहवाही लूटना तीन युवकों को उस वक्त भारी पड़ गया जब युवकों ने बंद कमरे में बैठे युवक-युवती की जबरन वीडियो बनाने शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में ओम विहार कॉलोनी में एक युवती अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके घर आई थी। युवक और युवती को घर में अकेला देखकर स्थानीय युवक जबरन कमरे में घुस गए और युवक और युवती की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की। जिसके बाद युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी के बाद युवक युवती समेत मौके पर मौजूद तीन युवकों को थाने ले आई। जिसके उपरांत युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।