Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पवार ने 50...

डोईवाला : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पवार ने 50 जरूरतमंद निस्सहाय परिवारों को वितरित किया कच्चा राशन, मास्क और सैनिटाइजर…….

डोईवाला- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए शासन-प्रशासन समेत हर कोई अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पवार भी लाॅकडाउन के बाद से ही जरूरमंद लोगों की मदद कर रहे है। इसी कड़ी में धीरेंद्र पवार द्वारा डोईवाला क्षेत्र के गांव खैरी में 50 जरूरतमंद निस्सहाय परिवारों को कच्चा राशन, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया गया। धीरेंद्र पवार का कहना है कि वैसे सरकार लगातार जरूरमंद लोगों के लिए काम कर रही है लेकिन इस देश का नागरिक होने के नाते मेरे द्वारा अपने स्तर पर भी ये प्रयास किया जा रहा है कि इस मुश्किल घड़ी में कोई व्यक्ति भूखा ना रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular