मसूरी में रमजान के मुबारक महीने को लेकर मसूरी एसडीएम वरूण चैधरी और मसूरी कोतवाल विद्याभूशण नेगी ने मसूरी में मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ बैठक कर उनको रमजान के समय पर लाॅक डाउन और सोषल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के निर्देष दिये।
मसूरी कोतवाल विद्याभूशण नेगी ने बताया कि 25 अप्रैल से षुरू होने वाले रमजान को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ रमजान माह को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के सक्रमण को समाप्त करने के लिये सोषल डिस्टेंसिंग जरूरी है ऐसे में सभी मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज और रोजे अपने अपने घरों में ही रख कर इबादत करेंगे। उन्होने कहा कि अगर कोई भी लाॅक डाउन के नियमों का उलघन्न करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। लंढोर जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद वसीम ने बताया कि सभी मुस्लिम लाॅक डाउन के मद्देनजर घर पर ही इबादत करेंगे और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखेंगे।
मसूरी में रमजान को लेकर बैठक, मस्जिदों के मौलानाओं को दिये गए निर्देष…..
RELATED ARTICLES