
देहरादून- विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों ने सदन की गैलरी के बाहर बनी सीढ़ियों पर जोरदार प्रदर्शन किया… इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक धरने पर बैठे रहे और सत्ता पक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे… कांग्रेस का कथित तौर पर आरोप है की हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ उत्पीड़न किया जा रहा है… हरिद्वार ग्रामीण से नवनिर्वाचित चुनकर विधानसभा पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने सीधे तौर पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया, और कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकद्दमा कर रहे हैं… बता दें की इस विधानसभा सीट से अनुपमा रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद को भारी वोटों से हराया था….