
हरिद्वार – पांच राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है… हरिद्वार पहुँचे हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र हुड्डा ने महंगाई पर केंद्र सरकार की चुटकी ली, तो राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने मोदी सरकार को दमनकारी सरकार बताया… दोनो ही नेता हरिद्वार में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने हरिद्वार के जयराम आश्रम पहुँचे थे… इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है… भाजपा के राज में रसोई गैस के बाद इतनी तेजी से बढ़ रहे है, कि एक साथ दो डोसे खाने वाले व्यक्ति को दोनो डोसों के अलग-अलग दाम चुकाने पड़ रहे हैं… वहीँ राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है… इन्होंने भावनात्मक और धार्मिक बातें कर सत्ता हासिल की है… महंगाई की मार झेल रही जनता से इन्हें कोई लेना देना नही है…