
हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर कॉलोनी में टेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया…मिली जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर कॉलोनी में टेंट गोदाम से अचानक आग की लपटें देखकर आसपास के लोग जमा हो गए…आसपास के लोगों ने आपको बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली… घटना की सुचना मिलते ही दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची…जिसके बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पाया…आपको बता दें कि टेंट गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसमे करीब 12 लाख का नुकसान बताया जा रहा है…फिलहाल मामले में दमकल विभाग के द्वारा जांच जारी है…