
जसपुर- जसपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हवाई फायरिंग में भाजपा कार्यकर्ता दशक में महिला ने गाली-गलौज कर हवाई फायर करने का आरोप लगाया है…साथ ही पूर्व विधायक और अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी है…जिसको लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है…आपको बता दें कि मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी छाया शर्मा पत्नी नीरज कुमार पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, भापजपाईयों एवं व्यापारियों को लेकर कोतवाली पहुंची कोतवाल को तहरीर देकर कहा कि रविवार डेढ़ बजे वह अपनी बॉक्स की दुकान पर बैठी थी…जिसके दौरान उसके पति नीरज शर्मा घर के अंदर थे…और आरोप है कि मोहल्ले के ही अशोक गहलोत, अरविंद गहलोत ने उसके पति की बाइक को गिरा दिया…साथ ही उससे गाली गलौज कर पति को बाहर बुलाने को कहने लगे…जिसके बाद मामला बढ़ने पर उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया…और इस बीच आये मोहल्ले के आशीष गहलोत भी उसे उल्टा सीधा कहने लगा…फ़िलहाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाह सुरु कर दी है…