
लालकुआ – लालकुआ आगमी होली और शब-ए-बरात के त्योहार को देखते हुए कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई…आपको बता दें कि उपजिलाधिकारी मनीष कुमार कि अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के तमाम गणमान्य शामिल हुए…जिसमें अधिकारियों ने होली व शब-ए-बरात त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की…इसके साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया कि त्यौहार में खलल डालने वालों को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा…