
हरिद्वार- विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब पुलिस विभाग होली त्यौहार में शांति व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है…जिसको लेकर पूरे जिले में चुनावी रंजिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है…खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पूरी तरह से चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है…आपको बता दें कि पुलिस ऑफिस में डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों से संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक करने के निर्देश दिए… होली के त्यौहार में चंद दिन बचे हैं…और हाल ही में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए हैं… लिहाजा इसलिए इस दफा होली का त्यौहार संवेदनशील हो चला है। होली में पूर्व भी कई विवाद सामने आ चुके हैं…और इसलिए पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है…