Homeराज्यउत्तराखण्डएडीजी अशोक कुमार ने ली बैठक, प्रदेश में ड्रग्स को जड़ से...

एडीजी अशोक कुमार ने ली बैठक, प्रदेश में ड्रग्स को जड़ से खत्म करने की तैयारियां तेज……

देहरादून- राजधानी देहरादून में आज एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुए बैठक में प्रदेश में ड्रग्स पर प्रभावी कार्यावाही करने के लिये कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ, एसएसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्रिति प्रियदर्शनी मौजूद रहे। इसके साथ साथ राज्य एवं जिला स्तर पर गठित एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स प्रभारियों, स्कूल एवं कालेजों में गठित एन्टी ड्रग्स कमेटी के सदस्यों एवं नशे मुक्ति केन्द्रों के संचालकों द्वारा भी इस बैठक मे प्रतिभाग किया गया। अशोक कुमार ने कहा कि समाज के लिए ड्रग्स एक बड़ी चुनौती है, इससे पार होने के लिए हम सब को एकत्र होना पड़ेगा जिसके लिए जागरुकता की आवश्यकता है।प्रदेश में ड्रग्स को जड़ से खत्म करने के लिये हमे लगन, समर्पण एवं संगठित होकर एक दूसरे से बहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। ड्रग्स पर तेजी से प्रहार करने के लिए हमे डिमान्ड एवं सप्लाई दोनो तरफ प्रभावी कार्य करनी होगी। वहीं उन्होंने बताया कि ’राज्य में गठित एन्टी ड्रग्स टास्क द्वारा ड्रग्स पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये विगत एक माह में 145 अभियोग पंजीकृत कर 160 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जनपद चम्पावत की एन्टी ड्रग्स टीम द्वारा 9 अभियोगों में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 25 किलो 250 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी साथ ही 0.44 हेक्टयर अवैध भांग के पौधों का विनिष्टीकरण किया गया। जिसके लिए अशोक कुमार द्वारा उक्त टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।साथ ही अशोक कुमार ने जनपदों में गठित एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स के प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रत्येक माह में जनपद प्रभारी की अध्यक्षता में स्कूल एवं कालेजो में गठित एन्टी ड्रग्स कमेटी के सदस्यों एवं नशा मुक्ति केन्द्र के संचालकों के साथ बैठक कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाये इससे नशा विरोधी अभियान को और गति मिलेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular