Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, कैसा रहेगा आपका दिन……

मेंष:- आप अपने काम को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे ।  आज के दिन आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देंखने को मिलेगी। परिवार का सुख अच्छा प्राप्त होगा । किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज का शुभ अंक 71, आज घर की द्वार पर आम के पत्रो की तोरण लगाए। आज किसी प्रकार की कोई लोहे की चीज ना खरीदें

वृष:- पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है । आपका किसी से बिना कारण मन-मुटाव हो सकता है। आज किसी प्रकार का कोई काले रंग का कोई काम आप को खूब फलेगा। आज का शुभ अंक 44, आज किसी भी प्रकार के सरसो के तेल का खाना दान करें। आज अपने परिवेश में हरे नीले रंग का प्रयोग ना करें।

मिथुन:- आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज का दिन काम-काज के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना बनी हुई है। किसी से बिना कारण मन-मुटाव हो सकता है। आज का शुभ अंक 87, आज के दिन किसी भी प्रकार का कोई बिजली का सामान न खरीदें। आज के दिन किसी मंदिर के गेट पर खड़े होकर फल बांटे।

कर्क:- आज के दिन आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। अन्यथा दूसरों से झगड़ा हो सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देंखने को मिल सकता है। आज के दिन मामा परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। आज का अंक 25, आज किसी भी गरीब को जूते का दान करें। आज लाल रंग का प्रयोग ना करें।

सिंह:- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज किसी भी प्रकार का नया व्यपार शुरू कर सकते हैं। आज के दिन आप के दिन जल यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन मित्रों का अच्छा लाभ होगा। आज का शुभ अंक 46, आज के दिन किसी भी प्रकार का खाने का समान दान करें। आज अपने परिवेश में नीले और हरे रंग का प्रयोग ना करें।

कन्या:- आज के दिन भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी खास काम पूरा होगा। आप के द्वारा की गयी मेहनत का फल आपको भरपूर मिलेगा। माता के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। आज के दिन मामा परिवार का अच्छा सहयोग मिलेगा। आज का शुभ अंक 11, आज के दिन भैरों मंदिर में दूध रखकर आएँ। आज के दिन चूल्हे  पर दूध न गिरने दें।

तुला:- जीवन-साथी के साथ संबंधो में कमी के हालत बन सकते हैं साथ ही किसी कारण वश जीवन-साथी की सेहत में भी कमी आ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज का दिन बहन के लिए उतम दिन बना रहेगा। आज का शुभ अंक 16, आज के दिन मंदिर में दूध मिश्री का दान करें। आज के दिन भूलकर भी काँच का समान न खरीदें।

वृश्चिक:-  भाइयों की तरफ से किसी प्रकार का लाभ आपको मिल सकता है उनसे अच्छे संबंध बनाएँ रखें। अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाएँ रखें। किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़े हो सकते हैं, परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन की शांति मिलेगी। आज का शुभ अंक है 48, दोस्तों व पड़ोसियों में लाल रंग की मिठाई बांटें। आज के दिन लाल रंग के जुते व लाल रंग के कपड़े पहनना अशुभ परभाव देंगा।

धनु:- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उतम रहेगा। आज के दिन किसी प्रकार का शिक्षा से संबन्धित काम करना आप के लिए शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन धन को लेकर उचित है। आज का शुभ अंक 09, आज के दिन पीले रंग की मिठाई का दान करना अच्छा फल देंगा। आज के दिन भूलकर भी लहसुन प्याज का सेवन न करें।

मकर:- आज के दिन चाचा की सलाह से ही कोई काम करें। लोहे का काम करना आज के लिए उत्तम है। कोई भी नया व्यपार करना उत्तम है। आज का दिन आप के लिए काम-काज को लेकर के उत्तम है। आज का शुभ अंक 41, आज के दिन किसी भी प्रकार का चमड़े का सामान दान करें, आज भूल कर भी कोई बड़ा निवेश ना करें।

कुंभ:- आज के दिन आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा।  पढ़ाई-लिखाई में मन नही लग पाएगा। आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देंखने को मिल सकती है। अच्छा पारिवारिक सुख हासिल होगा।आपको उत्तम पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आपके मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। आज का शुभ अंक 56, आज के दिन शिव मंदिर में दूध का दान करना उत्तम फल देंगा। आज के दिन भूल के भी घर में कोई में कांटे का पोधा ना लगाए।

मीन:- आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके मन में किसी के प्रति ईष्र्या भाव उत्पन्न हो सकती है। मामा परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देंखने को मिल सकती है। आप की संतान अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। आपको वाहन के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है। आपको काम-काज में दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आज का शुभ अंक 82, आज के दिन भूलकर भी काले और सफेद रंग का प्रयोग ना करें। आज किसी पंडित को खीर का दान करें।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular