Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे भरतपुर, गुरताज भुल्लर से...

उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख पहुंचे भरतपुर, गुरताज भुल्लर से मुलाकात कर परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

उधम सिंह नगर/जसपुर – उधम सिंह नगर में लगातार राजनैतिक लोगो के आने जानें का सिलसिला बना हुआ है। जिसको लेकर उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव पहुंचे।

बलदेव सिंह ने जसपुर के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर से मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

आपको बता दे 12 अक्टूबर को भरतपुर ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर उत्तरप्रदेश पुलिस ने दबिश दी थी। जिसमे उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई थी।

वही कुंडा शूटआउट पर बोलते हुए मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा की इस परिवार के साथ जो घटना हुई है वो अफ़सोस जनक है। यहां परिवार को सांत्वना देने आया था और कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा और इस संबंध में अधिकारियों से बात की जाएगी जो होगा सही होगा वह कार्यवाही की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular