Homeराज्यउत्तराखण्डअवैध खनन पर जिला खनन अधिकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, खनन माफियाओं में...

अवैध खनन पर जिला खनन अधिकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप।

हरिद्वार – हरिद्वार जिला खनन अधिकारी को बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम शांतरशाह के निकट रतमऊ नदी में रेत का अवैध खनन किया जा रहा है।

इस पर जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने एक्शन लेते हुए विभाग की टीम गठित कर टीम को क्षेत्र में निगरानी के लिए भेज दिया गया। इसी दौरान क्षेत्र से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली नदी से बाहर आते नजर आए। जिनको टीम द्वारा रोका गया जिसमें से दो ट्रैक्टर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे।

वहीं आज सुबह फेरुपुर टांडी पथरी बहादराबाद मोटर मार्ग क्षेत्र में टीम द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें एक डंपर अवैध खनन में लिप्त पाया गया। जिसमें खनन अधिकारी प्रदीप कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे।

जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खनन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। समय समय पर राजस्व विभाग की टीम के साथ भी अवैध खनन पर कार्यवाही की जा रही है। किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नही किया जायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular