Homeराज्यउत्तराखण्डग्राम प्रधान संघ व सहकारी समिति ने कैंडल मार्च निकल गुरप्रीत कौर...

ग्राम प्रधान संघ व सहकारी समिति ने कैंडल मार्च निकल गुरप्रीत कौर को दी श्रद्धांजलि।

उधम सिंह नगर/जसपुर – उधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा दबिश के दौरान उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई थी।

जिसके बाद से क्षेत्र में भारी रोष है और उत्तरप्रदेश पुलिस के खिलाफ कायवाही की मांग की जा रही है। वही आज क्षेत्र के लोगो ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान संघ व बीडीसी मेम्बरों ने और सहकारी समिति ने एक साथ सुभाष चौक पहुँचकर केंडल मार्च निकालकर गुरप्रीत कौर को श्रद्धांजलि दी।

वही ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रह्मानन्द लाहोरी का कहना था की जिस तरीके से घर मे घुस कर गोली चलाई गई और उनकी पत्नी की मौत हो गई। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में और जसपुर में डर का माहौल है।

हम सभी ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के साथ है और इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते है।

वही आपको बता दे मृतक गुरप्रीत कौर सहकारी समिति की एक कर्मचारी भी थी। सहकारी समिति के कर्मचारियों का कहना है की गुरप्रीत कौर समीति की एक होनहार कर्मचारी थी और निर्दोष मारी गई। सहकारिता परिवार उनके साथ है और प्रशासन से न्याय की मांग करता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments