Homeबॉलीवुडआयशा टाकिया याद है ना आपको?प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद अब ऐसी...

आयशा टाकिया याद है ना आपको?प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद अब ऐसी दिखने लगी हैं!

सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कर तब आयशा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब एकबार फिर आयशा सुर्खियों में हैं. आयशा ने अपने होठों का सर्जरी करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अपने स्‍माइल और क्‍यूटनेस के लिए प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस आयशा टाकिया हाल ही में मुंबई के एक रेस्‍तरां के लॉन्‍च पर पहुंची. इस लॉन्‍च पर दिखा आयशा का लुक चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल इस फोटो में आयशा काफी अलग लग रही हैं और उनकी होंठों की सर्जरी साफ नजर आ रही है.

आयशा के चेहरे पर ट्विटर पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि उनके होंठ सूजे हुए लग रहे थे और उनका चहरा प्‍लास्टिक का लग रहा है. बता दें कि आयशा टाकिया शादी के बाद कभी भी किसी फिल्‍म में नजर नहीं आईं. आयशा ने साल 2009 में समाजवादी पार्टी लीडर अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी. साल 2013 में आयशा एक बेटे की मां बनी हैं. इस इवेंट में नजर आई आयशा टाकिया ने प्‍लास्टिक सर्जरी की है यह साफ नजर आ रहा है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular