Homeहेल्थसिर दर्द को न करें अनदेखा, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानिए...

सिर दर्द को न करें अनदेखा, हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानिए लक्षण!

हमारे साथ की बार ऐसा होता है कि सिर दर्द की समस्या हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए पेन किलर जैसी कई दवाओं का सेवन करते है, लेकिन कई बार होता है कि हमें इस दर्द से निजात नहीं मिल पाता है। आपने कभी ये बात सोची कि आखिर ये दर्द बार-बार क्यों होता है। इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं है। सिर दर्द के साथ की ऐसी शारीरिक समस्याएं सामने आई है जो कि ब्रेन ट्यूमर होने के लक्षण बताती हैं। अगर आपने इस बात को नजरअंदाज किया तो आपके लिए भारी पड़ सकता है। इससे आपकी मौत भी हो सकती है।

ब्रेन ट्यूमर होने का कारण कई हो सकते है। जब पीयूष ग्रंथि कई तरह के रासायनिक तत्‍व उत्‍पन्‍न करती है। ग्रंथि में ट्यूमर होने पर कई तरह की समस्‍याएं होने लगती हैं।

अगर आपको भी कई दिनों से सिरदर्द रहता है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या समस्या है, तो हम आपको अपनी खबर में बता रहें ब्रेन ट्यूमर के लक्षण। जिससे आप भी जान लें कहीं आपको तो नहीं।

  • कई बार आंखों से धुंधला दिखाई देने लगे और आपकी चश्‍मे का नंबर बढ़ जाए। किसी चीज को पहचानने में आपको मुश्किल है। अगर आपको ब्रेन ट्यूमर है, तो अधिकतर आपको एक आंख में परेशानी होती होगी।
  • किसी बात को बोलने और उसे दोहराने में परेशानी होना। गले में अकड़न होना।
  • अगर आप चलते-चलते अचानक लड़खड़ाने लगे। थोड़ा सा काम करने के बाद आपको थकान लगने लगे, तो समझ लें कि आपको ब्रेन ट्यूमर है।
  • कई बार आप कई चीजे भूल जाते है यानी कि आपको याददाश्त कमजोर होने की बीमारी है। इसके साथ ही आपका ध्यान एक चीज में न लगना। हमेशा ध्यान भटकते रहना।
  • जब भी आप सुबह उठते है, तो सिर में तेज दर्द होना। इसके साथ ही अजीब सा मन होना आदि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण है।
  • ब्रेन ट्यूमर होने की स्थिति में शरीर पर से दिमाग का कंट्रोल हटने लगता है, जिससे शरीर में अचानक किसी भी तरह की संवेदना महसूस न होना भी ट्यूमर हो सकता है।
  • अचानक मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना। जैसे कि आपका शरीर, हाथ-पैर फड़क रहे हो।
  • अचानक से बेहोशी आने लगना आदि ब्रेन ट्यूमर के ही संकेत है।
  • अगर आपको इसमें से कोई भी लक्षण मिलते है, तो तुरंत डॉक्टर से मिले। अगर आपने देर की, तो आपकी जान में बन सकती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular