Homeराज्यबिहारअब "शिव"अवतार में दिखे लालू यादव के बेटे तेज प्रताप!

अब “शिव”अवतार में दिखे लालू यादव के बेटे तेज प्रताप!

लालू यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव का नया अवतार सामने आ गया है। जी हां महाशिवरात्रि के मौके पर तेज का शिवरूपी अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेज प्रताप इस वीडियो में भगवान शंकर जैसे कपड़े पहने हुए हैं. एक दृष्य में वे शंकर की तरह कैलाश पर्वत पर तपस्या की मुद्रा में दिख रहे हैं. इस वीडियो के बीच-बीच में उनके सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं.

वीडियो पोस्ट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा है, ‘कर्ता करे न कर सकै,शिव करै सो होय। तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा न कोय, जय जय श्री महाकाल जगदंम्बा शिवोहम्….हर हर महादेव..’

मालूम हो कि तेज प्रताप इससे पहले भी अपने अंदाज को लेकर चर्चा में रहे हैं. नए साल के मौके पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जैसे कपड़े पहनकर मीडिया के सामने आए थे.  इसके साथ ही वो कृष्ण के खास अंदाज में बांसुरी भी बजाते नजर आए थे. उन्होंने कहा था कि वृंदावन के एक कृष्णभक्त ने उनके लिए यह पोशाक भेजा था. इसके अलावा तेज प्रताप जलेबी और सब्जी बनाते हुए देखे गए थे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular