Homeराज्यउत्तर प्रदेशआखिर क्यों चर्चा में है यूपी के रायबरेली डीएम साहेब की ‘आशिकी’

आखिर क्यों चर्चा में है यूपी के रायबरेली डीएम साहेब की ‘आशिकी’

उत्तर प्रदेश के एक डीएम जो पिछले कुछ दिनों पहले एक कैबिनेट मंत्री से विवादों की वजह से सुर्खियों में छाए थे, आज फिर से चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा में होने की वजह उनकी निजी जिंदगी है। उन्होंने एक ऐसी महिला से शादी की जो कुछ दिनों पहले उनके जनता दरबार में एक फरियादी के तौर पर उनसे मिली थी। इसी मुलाकात ने इन दोनों को हमसफर बना दिया।

दरअसल, रायबरेली के डीएम संजय कुमार खत्री कुछ दिनों पहले तक गाजीपुर के जिलाधिकारी थे। उसी तैनाती के दौरान गाजीपुर की ही रहने वाली युवती विजय लक्ष्मी कोई फरियाद लेकर उनसे मिलने पहुंची। जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे के परिचित निकले।  इस ज़िले के कलेक्टर बने. यहीं इनकी मुलाक़ात राजलक्ष्मी से हुई. देखते ही देखते छोटी सी मुलाक़ात प्यार में बदल गयी और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे.

2009 बैच के आईएएस अफसर आईएएस में सेलेक्शन से पहले संजय नई दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे और कोचिंग क्लास करते थे। इसी दौरान विजय लक्ष्मी भी वहीं आईएएस की तैयारी करती थीं। अक्सर इन दोनों की मुलाकात वहां हो जाया करती थी लेकिन उनकी दोस्ती नहीं हो सकी। इस बीच, संजय खत्री का आईएएस में सेलेक्शन हो गया। वो ट्रेनिंग पर चले गए। विजय लक्ष्मी का सेलेक्शन नहीं हुआ तो वो अपने पैतृक शहर गाजीपुर वापस लौट आईं। मगर, नियति को इन दोनों को मिलाना था। लिहाजा, किसी शिकायत को लेकर जब विजय लक्ष्मी गाजीपुर के डीएम संजय कुमार खत्री से मिलने पहुंचीं तो दोनों की यादें ताजा हो गईं।

संजय खत्री की यह दूसरी शादी है. पहली पत्नी को वे तलाक दे चुके हैं। ऐसे वक्त और हालात में उन्हें राजलक्ष्मी का प्यार मिला, फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। 19 नवंबर को संजय और राजलक्ष्मी ने सात फेरे लिए और एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया. इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए.राजलक्ष्मी के परिवार का ग़ाज़ीपुर में ज्वेलरी का कारोबार है.
राजस्थान के रहने वाले संजय खत्री की छवि एक अच्छे अफसर की रही है. वे नए प्रयोग करने के लिए भी जाने जाते रहे हैं.इस शादी के बारे में सोशल मीडिया में चर्चा है कि ये लड़की किसी की शिकायत लेकर उनके पास पहुंची थी, लेकिन डीएम साहब का ही दिल लड़की पर आ गया और उन्होंने उससे शादी कर ली.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

21 COMMENTS

  1. Ищешь ключ TF2? tf2lavka выберите подходящее предложение и оформите покупку за несколько минут. Быстрая доставка, безопасная оплата, удобный интерфейс и актуальная информация о наличии ключей.

  2. Если вам нужна сайт автошколы где сочетаются доступная стоимость, качественное обучение и внимательное отношение к каждому ученику, значит вы попали по адресу. Здесь опытные инструкторы, современный автопарк и удобный график занятий. Теорию можно изучать очно или дистанционно, а практические занятия проходят в удобное для вас время. Это именно тот вариант, который выбирают будущие водители.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular