Homeराज्यउत्तराखण्डछठ पूजा के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे...

छठ पूजा के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में बनेंगे 20 नए घाट, इन शहरों को मिलेगा फायदा

खटीमा : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं।

छठ पूजा के लिए CM धामी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा और किच्छा में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की। इसके अलावा देहरादून के प्रेमनगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर, विकासनगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर और चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ भावी वाली पीढी को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है।

उत्तराखंड में बनेंगे 20 नए घाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है। जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

इन शहरों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और माँ शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग ₹3,000 करोड़ की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडी’ की स्थापना की गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular