Homeराज्यउत्तराखण्डवाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

रुड़की :  रुड़की पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 11 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनमें एक एक्टिवा स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।

रूड़की में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गंगनहर पुलिस ने पनियाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान अयान और अजय नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी के वाहन बरामद किए। जांच में सामने आया कि बरामद कई वाहन देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

नशे के शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद आरोपी वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर और उनमें बदलाव कर उनकी पहचान छिपाते थे, फिर उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments