Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं के लिए उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला :...

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं के लिए उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला : पदक जीतने पर मिलेगी दोगुनी इनामी राशि….

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि दोगुनी मिलेगी। खेल विभाग ने इस संबंध में एक शासनादेश जारी किया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को पदक जीतने पर मिलने वाली राशि में भारी वृद्धि की गई है।

अब स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 लाख रुपये की बजाय 12 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, रजत पदक विजेताओं को 4 लाख रुपये की बजाय 8 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 3 लाख रुपये की बजाय 6 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

इस निर्णय से राज्य के खिलाड़ियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे आगामी राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उत्तराखंड सरकार का यह कदम राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए उचित सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

राज्य के खेल मंत्री ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा होगी। इससे न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य में खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments